फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations in temples for the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार के लिए मंदिरों में तैयारी

Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations in temples for the second Monday of Sawan
सावन के दूसरे सोमवार के लिए मंदिरों में तैयारी
विज्ञापन

बड़ौत। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर जहां शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गईं हैं। वहीं शहर भर में कांवड़ियों की धूम है। घुंघरूओं की छम-छम और बम भोले के जयकारों से वातावरण भी शिवमय हो गया है। शिव मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को शिव मंदिरों में भारी भीड़ जुटेगी।

शहर व आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। सावन के सोमवार को शिवभक्त उपवास रखकर शिव की साधना करते हैं तो दूसरी ओर बहुत से भक्त गंगाजल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं। दूर दूर से श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। इसलिए रविवार को शहर में चारों ओर बम बम भोले, हर हर गंगे के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। पहले सोमवार से ज्यादा दूसरे सोमवार को मंदिरों में भीड़ रहने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, प्राचीन शिवालय बावली रोड सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed