फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations complete for corona vaccine, health department in preparation for rehearsal

कोरोना वैक्सीन के लिए तैयारियां पूरी, पूर्वाभ्यास की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 01 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete for corona vaccine, health department in preparation for rehearsal
जिले में पांच जनवरी को होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। कोल्ड चेन सेंटर पर बिजली और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई। जिला एवं ब्लॅाक स्तर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। मास्टर ट्रेनर द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जिले में पांच जनवरी को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्वाभ्यास की तैयारी शुरु कर दी है।
लाभार्थी को मेसेज से मिलेगी जानकारी
बागपत। लाभार्थी को मेसेज के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी मिलेगी। एक सत्र में 100 लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम टीकाकरण के 28 दिन बाद लाभार्थी को दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए लगाए जाने वाले सत्र के पहले पक्ष में लाभार्थी के नाम, आधार कार्ड व पता की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। दूसरे कक्ष में लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा और तीसरे कक्ष में लाभार्थी को आधे घंटे तक मोबिलाइजर द्वारा निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए मिली ढाई लाख सिरिंज
बागपत। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के टीकाकरण के लिए ढाई लाख सिरिंज मिली है। सभी सीएचसी पर सिरिंज भिजवा दी गई है। वैक्सीन मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण
बागपत। जिले में पहले चरण में 4958 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
स्थापित किया जाएगा कंट्रोल रुम
बागपत। टीकाकरण की तैयारी व कार्यक्रम की समीक्षा के लिए जिला स्तर पर सीएमओ व ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
-------------------
कोल्ड चेन सेंटर की होगी वीडियो रिकार्डिंग
बागपत। सभी कोल्ड चेन सेंटरों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। भंडारण स्थल से टीकाकरण सत्र के स्थल तक वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
तीन दिवसों में पूर्ण किया जाएगा टीकाकरण
बागपत। कोरोना के टीकाकरण के लिए एक सप्ताह में दो टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा और सभी लाभार्थियों का तीन दिवसों में टीकाकरण पूर्ण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रथम सप्ताह का सोमवार व शुक्रवार व दूसरे सप्ताह के सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा। इन सत्रों में छूटे लाभार्थियों का टीकाकरण दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को किया जाएगा।
प्रत्येक सत्र में नियुक्त होंगे छह कर्मी
बागपत। टीकाकरण के लिए सत्र में तीन कक्ष व छह कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें दो सुरक्षाकर्मी, एक जांचकर्ता, एक वैक्सीनेटर, एक मोबिलाइजर व एक अतिरिक्त वैक्सीनेटर नियुक्त किया जाएगा।
किसने क्या कहा
टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण दे दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। - मास्टर ट्रेनर डॉ अमित गुप्ता
कोल्ड चेन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। टीकाकरण के लिए जिले में ढाई लाख सिरिंज मिली है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिरिंज भिजवा दी गई है। टीकाकरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। - जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह।

शनिवार को लखनऊ में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिले में पांच जनवरी को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। बड़ौत व छपरौली सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी गई है। - सीएमओ डॉ आरके टंडन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed