{"_id":"6480d8286af14ab5c30da8f4","slug":"preparation-for-shravani-fair-begins-dm-sp-reached-pura-mahadev-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2046-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रावणी मेले की तैयारी शुरू, पुरा महादेव पहुंचे डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रावणी मेले की तैयारी शुरू, पुरा महादेव पहुंचे डीएम-एसपी
Thu, 08 Jun 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव में निरीक्षण करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व मौजूद मंदिर समिति के पदाधि
बागपत, बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम और एसपी पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। डीएम ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेले की तैयारियों को लेकर वार्ता की और मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक भी किया।
पुरा महादेव मंदिर पर श्रावण मास में 13 से 16 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर आने-जाने वाले रास्तों के अलावा गर्भ गृह का निरीक्षण कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बेरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था, सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम और एसपी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर वार्ता भी की। बैठक में मेले की तैयारी पूरी करने और मेला को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। डीएम ने अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी करने के लिए कहा।
इस दौरान एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, एसडीएम पूजा चौधरी, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, ब्रह्मपाल प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।