फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for enrollment in Kendriya Vidyalaya, app also released

केन्द्रीय विद्यालय में नामांकन की तैयारी, एप भी जारी कक्षा एक में 40 है सीटों की संख्या

Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Preparation for enrollment in Kendriya Vidyalaya, app also released
केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की तैयारी, एप भी जारी
विज्ञापन

बड़ौत। केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की तिथि जारी हो चुकी है। अभिभावक अपने बच्चों का कक्षा एक में नामांकन कराने के लिए एक से 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवीएस ने एप भी जारी किया है, जिसे अभिभावक गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार केंद्रीय विद्यालय में नामांकन में विलंब हो रहा है। नामांकन प्रक्रिया मार्च में पूरी कर ली जाती थी, लेकिन इस बार अभिभावकों को अप्रैल से मई तक इंतजार करना होगा। कक्षा एक के लिए httpn//kvsonlineadmissionkvs.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। वहीं कक्षा दो से नौवीं तक के लिए केंद्रीय विद्यालय द्वारा अलग-अलग आवेदन पत्र जारी किया गया है। आवेदन पत्र की संख्या देखकर ही नामांकन के लिए आवेदन करना होगा। अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

केवीएस के अनुसार दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के दस दिन के अंदर ग्यारहवीं में नामांकन की तिथि जारी होगी। केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पहले होगा, जबकि अन्य विद्यालयों के छात्रों को स्थान रिक्त रहने पर ही मौका मिलेगा। ग्यारहवीं में प्रवेश की अंतिम तिथि दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के 30 दिनों के भीतर होगी। विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है। केंद्रीय विद्यालय की एप व वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कक्षा दो से लेकर नौ तक में प्रवेश की तिथि आठ से 15 अप्रैल तक निर्धारित है। स्थान रिक्त होने पर अभिभावक विद्यालय से आफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने बताया कि कक्षा एक में सीटों की संख्या 40 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed