फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for action against untrained doctors

अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation for action against untrained doctors
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इनके अलावा जिले में क्लिनिक चला रहे आयुष चिकित्सकों की जांच के लिए अब नोडल अधिकारी के साथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

गली-मोहल्ले में चल रहे अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी चिकित्सकों के प्रमाण पत्रों की जांच करेंगी और फर्जी डिग्री या मानक के अनुसार प्रैक्टिस न करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अगस्त माह में प्राईवेट चिकित्सक की नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने 12 चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आयुष चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई होने पर चिकित्सक विरोध कर रहे थे। आयुष चिकित्सकों के क्लिनिक की जांच के लिए नोडल अधिकारी को आयुर्वेदिक अधिकारी के साथ लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed