फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preet studied on his own when he fell ill, now he is a lieutenant in the US Air Force

Baghpat News: बीमार होने पर खुद की पढ़ाई, अब अमेरिकी वायुसेना में लेफ्टिनेंट बने प्रीत

Mon, 26 May 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Preet studied on his own when he fell ill, now he is a lieutenant in the US Air Force
बिनौली। कामयाबी संसाधनों की मोहताज नहीं, अगर मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सिरसलगढ़ गांव के प्रीत उज्ज्वल ने यह साबित करके दिखाया है। त्वचा रोग होने पर शिक्षकों ने स्कूल आने पर पाबंदी लगा दी तो उन्होंने घर रहकर खुद ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और अब अमेरिकी वायुसेना में लेफ्टिनेंट बन गए। रविवार को गांव पहुंचने पर लेफ्टिनेंट प्रीत का स्वागत किया गया।सिरसलगढ़ गांव के दिल्ली पुलिस के एएसआई नवनीत का परिवार काफी साल से दिल्ली रहता है। उनके बेटे प्रीत उज्ज्वल को वर्ष 2019 में त्वचा रोग हो गया, तब वह दिल्ली के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। त्वचा रोग को देखते हुए शिक्षकों ने स्कूल आने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद घर में रहकर कड़ी मेहनत की। प्रीत ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इससे उनका हौसला बढ़ गया और वर्ष 2021 में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद प्रीत अमेरिका चले गए, वहां पर उन्होंने ह्युस्टन टेक्सास से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद नासा से नयूक्लियर मिसाइल टेक्नोलॉजी में एक वर्ष का प्रशिक्षण हासिल किया। वर्ष 2024 में प्रीत उज्ज्वल को अमेरिकी नागरिता मिल गई और उन्होंने अमेरिकी सेना में जाने के लिए तैयारी की। इसमें उनको सफलता मिली और उनका अमेरिकी वायुसेना में द्वितीय लेफ्टिनेंट पद पर चयन हो गया। उनका सैन एंटोनिया में पहला प्राथमिक प्रशिक्षण पूर्ण हुआ और अब द्वितीय प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed