{"_id":"5ec8105a8ebc3e904b44cd5e","slug":"prayers-offered-bye-bye-in-homes-baghpat-news-mrt4828421178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पढ़ी गई अलविदा जुमे की नमाज अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पढ़ी गई अलविदा जुमे की नमाज अदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज घरों पर पढ़ी गई। शांति और भाईचारे के लिए दुआ हुई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिले में पूरी तरह भाईचारे का माहौल रहा है।
बड़ौत में शुक्रवार को मौलाना आरिफ उल हक ने चार लोगों को नमाज पढ़ाई और कहा कि जिस मस्जिद में अलविदा के दिन हजारों की भीड़ हुआ करती थी, आज वह खाली पड़ी है। उन्होंने कोरोना को देखते हुए लोगों से अपील की कि नमाज पढ़ने मस्जिदों में न जाएं और न ही एक-दूसरे के घरों पर जाएं। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि अपने घरों में नमाज पढ़ें। भाईचारे से रहें और कोरोना से लड़ने में लोगों की मदद करें। एसपी प्रताप गोपेेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अलविदा जुमे को देखते हुए भ्रमणशील रही हैं। उन्होंने खुद बड़ौत, रमाला और अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है।