फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   prayer

गुफा मंदिर पर पूजा कर मांगी मन्नतें

Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
prayer
गुफा मंदिर पर पूजा कर मांगी मन्नतें
विज्ञापन

बागपत/बालैनी। सरूरपुर कलां गांव के गुफा मंदिर में सोमवार को होली के पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दोनों और श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर परिसर व हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए मंदिर की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। हाईवे पर पूरा दिन पुलिस ने पेट्रोलिंग की तथा 112 की गाड़ी घूमती रही। इसके अलावा चकबंदी देवता पर भी पूरा दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने चकबंदी देवता पर प्रसाद चढ़ाया और मंदिर परिसर में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। भीड़ को देखते हुए चकबंदी देवता पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
तिरंगा लगाकर पहुंचे युवा
बागपत। गुफा मंदिर पर सोमवार को विभिन्न् श्रद्धालु बाइकों के द्वारा भी पहुंचे। कुछ ने अपनी बाइक पर तिरंगा लगा रखा था तो किसी ने केसरिया झंडा। लोग हाईवे पर बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

बच्चों ने की जमकर खरीददारी
बागपत। गुफा मंदिर एवं चकबंदी देवता मंदिर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ बच्चों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे की की गई अलग व्यवस्था
बागपत। गुफा बाबा के मंदिर पर इस बार भंडारे की व्यवस्था मंदिर परिसर में नही की गई। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर में लगने वाले भंडारों को हटवा दिया गया। श्रद्धालुओं ने हाईवे के किनारे टेंट लगाकर भंडारों का आयोजन किया।

दूसरे दिन भी रहा रूट डायवर्ट
बागपत। गुफा मंदिर पर मेला लगने के कारण सोमवार को दूसरे दिन भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे डायवर्ट रहा। दिल्ली से आने वाले वाहनों को नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर रोक दिया गया तथा सहारनपुर से आने वाले वाहनों को बड़ौत में औद्योगिक चौकी पर रोक दिया गया। मार्ग डायवर्ट होने के कारण दिल्ल्ली से आने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से वाया अमीनगर सराय होते हुए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed