{"_id":"5f2ee7848ebc3e3d0b3d9233","slug":"pradhan-ji-dm-on-e-choupal-said-that-make-your-village-an-ideal-baghpat-news-mrt4951869104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-चौपाल पर हाजिर हुए प्रधानजी, डीएम ने कहा कि अपने गांव को बनाएं आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-चौपाल पर हाजिर हुए प्रधानजी, डीएम ने कहा कि अपने गांव को बनाएं आदर्श
विज्ञापन
डीएम शकुंतला गौतम ने ई-चौपाल के माध्यम से ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया
निर्देश: प्रत्येक गांव में होनी चाहिए पेयजल की व्यवस्था, ग्रामीणों को न हो दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने ई-चौपाल के माध्यम से ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया। ग्राम प्रधानों को साफ सफाई रखने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कूड़ा डंपिंग के लिए एक स्थान चिह्नित करने तथा खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक प्रधान अपने गांव को आदर्श गांव बनाने की पहल करें।
जियो मीट एप के माध्यम से डीएम ने ग्राम प्रधानों की बैठक ली। प्रधानों को लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने व दो गज की दूरी, मास्क या गमछे का प्रयोग करने के निर्देश दिए। गांव में निगरानी समिति सक्रिय रहे तथा आपस में समन्वय स्थापित कर बुखार ,खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर सूचना दें। डीएम ने होम क्वारंटीन वाले मोहल्लों में व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखे। डीएम ने कहा कि गोवंश सड़कों पर घूमने पर ग्राम प्रधान की भी जिम्मेदारी होगी। निराश्रित गोवंश को संरक्षण व देखभाल प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
100 प्रधान हुए ई-चौपाल में शामिल
बागपत। ई-चौपाल में 100 प्रधान ही शामिल हुए। 245 ग्राम प्रधानों को लिंक भेजा गया था। डीपीआरओ का कहना है कि अगली बैठक में संख्या बढ़ाई जाएगी।
कहीं नेटवर्क नहीं तो किसी के पास नहीं एंड्राइड मोबाइल
बागपत। डीएम ने ई-चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें करीब आधे प्रधान शामिल नहीं हो सके। कर्मचारियों ने जानकारी की तो किसी गांव में नेटवर्क की समस्या बताई गई तो किसी प्रधान के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं मिला।