{"_id":"5ec8105b8ebc3e907d0832db","slug":"pradeep-was-killed-in-a-love-affair-two-accused-arrested-baghpat-news-mrt4828514132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में हुआ प्रदीप पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में हुआ प्रदीप पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। सूजती गांव में 18 मई को प्रदीप पर जानलेवा हमला प्रेम प्रसंग के चलते किया गया था। 21 मई को घायल प्रदीप की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में नामजद एक युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।
18 मई को लखनौती, गंगोह (सहारनपुर) का प्रदीप पुत्र जनेश्वर (वर्तमान निवासी सूजती) घायल अवस्था में खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे मेरठ में भर्ती कराया था, जहां 21 मई को उसकी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी बबीता ने गांव के ही एक व्यक्ति, उसके दो बेटों और एक पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गांगनौली में स्कूल के पास से आरोपी एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया।
दोघट थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 मई हो उन्होंने उसे जान से मारने की नियत से धारदार हथियारों से हमला घायल कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।