{"_id":"695265b70e8231400607e7a8","slug":"practicing-pranayama-increases-immunity-rakeshpracticing-pranayama-increases-immunity-rakesh-aryaarya-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144267-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणायाम करने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : राकेश आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणायाम करने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : राकेश आर्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में सोमवार को योग कक्षा हुई। योग शिक्षक प्रमोद कुमार व डॉ. प्रदीप कुमार ने योग कक्षा में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने उत्पादसन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन, धनुरासन के लाभ बताए।
योग शिक्षक राकेश आर्य ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। योग से मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। बताया कि महर्षि पतंजलि ने भी योगसूत्र में कहा कि चित की वृत्तियों का नियंत्रण ही योग की सिद्धि का प्रमुख साधन है। प्रत्येक व्यक्ति को योग की सिद्धि के लिए प्राणायाम व योग के आठों अंगों का अभ्यास करना चाहिए। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, रणबीर कश्यप, शकुंतला आर्य, निशा देवी, सौम्या आर्या आदि मौजूद रहे।