फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply will be interrupted for four hours today

आज चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई

Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Power supply will be interrupted for four hours today
बागपत। बागपत विद्युत लाइन के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत के चलते बुधवार को जिले के दर्जनों गांवों की विद्युत सप्लाई सुबह छह बजे से दस बजे तक बाधित रहेगी। जेई राजेश कुमार पटवा ने बताया कि विद्युत पारेषण खंड बड़ौत के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण के लिए 220 केवी बागपत की लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते बुधवार को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बिहारीपुर ग्रामीण, 33 केवी डौला , 33 केवी मीतली, 33 केवी यूपीआईएसडी तथा इनसे संयोजित 11 केवी डौला, बली, मीतली, बिहारीपुर सहित दर्जनों गांवों में बुधवार को सुबह छह बजे से दस बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 102 वाहनों के चालान किए
बागपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले भर में 102 वाहनों के चालान किए गए तथा 11 हजार एक सौ रुपये शमन शुल्क वसूला गया। नगर के राष्ट्रवंदना चौक, पुराना कस्बा, अग्रवाल मंडी टटीरी, हिंडन चौकी, निवाड़ा चैक पोस्ट, डूंडाहैड़ा व पेरिफेरल पर वाहनों की चेकिंग कर चालान किए गए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को बालैनी पुलिस ने 15 वाहनों, चांदीनगर पुलिस ने 18, अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने 15 दुपहिया वाहनों के चालान किए। जिले भर में मंगलवार को 102 वाहनों के चालान कर 11 हजार एक सौ रुपये शमन शुल्क के रू प में वसूला गया।
विज्ञापन

बिजली का तार टूटने से दस बीघा गन्ने की फसल जली
छपरौली। बाछौड़ के किसान देवेंद्र कुमार पुत्र अतर सिंह के खेत के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन गुजर रही है। सोमवार देर शाम अचानक तार टूटने से उसकी दस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद ग्रहण किया
छपरौली। तुगाना गांव के अंशुल चौहान ने शामली में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी का पद ग्रहण किया है। अंशुल चौहान ने 29 अप्रैल को निदेशालय लखनऊ में ज्वाइन किया और उन्हें 19 मई को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के पद पर शामली में तैनाती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed