फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply will be interrupted every four hours from today

आज से चार-चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Sat, 08 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power supply will be interrupted every four hours from today
आज से चार-चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बागपत। बिजली लाइन की मरम्मत कार्य के चलते कस्बे सहित देहात क्षेत्र केे दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को रविवार व सोमवार को दिन में बिजली संकट से दो चार होना पड़ेगा। गर्मी की आहट को देखकर विद्युत विभाग बिजलीघरों पर मशीनों को दुरुस्त करने का का फैसला किया है। इसके चलते रविवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक यानि चार घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
नगर सहित देहात क्षेत्र को 24 घंटे विद्युत सप्लाई के लिए शासन कोई कसर नहंी छोड़ रही है। गर्मी के सीजन की आहट भांप कर शासन की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जर्जर विद्युत लाइनों व खराब मशीनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसको लेकर निगम के अफसर भी गंभीर दिख रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार आत्रेय ने बताया कि इस योजना के तहत शनिवार व रविवार को ग्रीष्मकाल सीजन में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बागपत व 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र हर्सिया और इससे जुडे 33/11 बिजलीघरों पर लाइनों व मशीनों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके चलते बिजलीघरों से जुड़े इंडस्ट्री क्षेत्र, टाउन क्षेत्र, जिला अस्पताल सहित दर्जनों गांवों में रविवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं व ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed