फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power cuts are common, public is getting worried

बिजली कटौती हो गई आम, जनता हो रही परेशान

Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Power cuts are common, public is getting worried
बिजली कटौती हो गई आम, जनता हो रही परेशान
विज्ञापन

बड़ौत। देहात क्षेत्र में आए दिन होने वाले फाल्ट लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। संपूर्ण लॉकडाउन में फाल्ट होने से समस्या ओर बढ़ गई है। इसके अलावा मरम्मत के नाम अघोषित कटौती की जा रही है। रविवार की सुबह भी विद्युत लाइनों में फाल्ट आने के कारण करीब छह घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो दिनों से संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में जो लोग घरों में कैद है। बिजली गुल होते ही उनकी परेशानी बढ़ जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि क्षेत्र में कहीं भी होने वाले फाल्ट की वजह से पूरे इलाके की बिजली गुल हो जाती है। रात के समय होने वाले फाल्ट से तो लोगों की नींद उड़ जाती है। समस्य यह है कि फाल्ट होने पर बिजली गुल होने के बाद विद्युत कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। रविवार की सुबह भी तकरीबन छह घंटे यहां बिजली गुल रही। सुबह पांच बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे ही चालू हो सकी।
विज्ञापन

ये बोले उपभोक्ता
गृहणी रेखा चौधरी का कहना है आए दिन फाल्ट होने से तंग आ चुके है, ज्यादा परेशानी उस समय होती है, जब अघोषित विद्युत कटौती की जाती है। गृहणी रेखा रानी और निकी चौधरी का कहना है कि इस समय संपूर्ण लॉकडाउन में पूरा परिवार घर में कैद है। ऐसे में जरा सी देर लाइट जाने के बाद दिक्कतें आ जाती है। विद्युत निगम के कर्मचारियों को सूचना दी जाती है, लेकिन वे फोन रिसीव करना तक उचित नहीं समझ। इससे लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 18 घंटे सप्लाई देने का प्रयास
इस समय देहात क्षेत्र में 16 से 18 घंटे सप्लाई देने के आदेश है। हमारी भी कोशिश रहती है कि जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही सप्लाई लोगों को दी जाती। फिलहाल बरसाती मौसम चल रहा है। बारिश के साथ आने वाली आंधी व तूफान से लाइनें टूट जाती है, जिस कारण निर्बाध सप्लाई जारी रखने में परेशानी उत्पन्न होती है। -एसके निर्भय, एक्सईएन द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed