{"_id":"61dc7652a6e5085bb979d5d3","slug":"potholes-in-the-road-within-a-month-baghpat-news-mrt572845745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क ठीक करने में लाखों खर्च किए, एक महीने बाद ही हुए गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क ठीक करने में लाखों खर्च किए, एक महीने बाद ही हुए गहरे गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना मार्ग में हुए गड्ढे, कई जगह सडक़ किनारे धंसने से वाहन पलटने का खतरा
सड़क की हालत खराब होने से एक दर्जन गांवों के लोग परेशान, किसानों को गन्ना डालने में परेशानी
फोटो दो की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना मार्ग की खींचतान के बाद हालत जरूर सुधारी गई। उस पर लाखों रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद मार्ग की हालत एक महीना भी ठीक नहीं रह सकी। इसमें गड्ढे हो जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, किसान गन्ना डालने के दौरान समस्याओं से जूझ रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना मार्ग की हालत कई महीने से खराब थी। उसे दुरुस्त कराने की मांग कई बार उठाई गई। इस पर पीडब्ल्यूडी ने करीब छह लाख रुपये खर्च करके गड्ढ़े भरवा दिए। हालांकि सडक़ एक महीने भी ठीक नहीं रही और उसमें गड्ढे हो गए। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस तरह सरूरपुर से फैजपुर निनाना मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। अब उसकी हालत बिगड़ चुकी है। इन दोनों सडक़ों की हालत खराब होने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला, जोनमाना गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़ की हालत खराब
सडक़ की हालत खराब हो चुकी है। इसमें गड्ढे हो गए हैं। पहले भी इस समस्या को उठाया था। उस वक्त केवल गड्ढे भरे गए थे। उसी वक्त इस सडक़ को दुरुस्त कर दिया जाता तो टूटती नहीं। इसका जल्द निर्माण किया जाना चाहिए।-रोहित धनकड़, फैजपुर निनाना
विज्ञापन
ग्रामीणों को परेशानी
सडक़ में गड्ढे होने से कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों को जल्द से जल्द इसकी हालत ठीक करानी चाहिए, क्योंकि यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।-पिंकेश त्यागी, नैथला
गन्ना किसान भी परेशान
सडक़ में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गन्ना किसान भी परेशान हैं। इसलिए समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।-मनोज, फैजल्लापुर
कई बार पलट चुके वाहन
यह सड़क़ कई गांवों को जोड़ती है। पहले इसकी हालत काफी अच्छी थी। अब कई महीने से खराब है। इस कारण कई बार गन्ने से लदे वाहन पलट चुके हैं। सडक़ की हालत जल्द ठीक होनी चाहिए।-सचिन, सुल्तानपुर हटाना
सड़क दोबारा खराब हो गई है। अब इसका जल्द पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है और चुनाव बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।-गोपाल राज सिंह, एई पीडब्ल्यूडी