{"_id":"623a118d2ec05b74532e2042","slug":"possession-removed-from-the-land-of-the-pond-in-titrauda-baghpat-news-mrt5813153143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितरौदा में तालाब की जमीन से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितरौदा में तालाब की जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की जमीन पर गांव के ही दो परिवारों ने कई वर्षों से कर रखा था कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। तितरौदा गांव में तालाब की जमीन पर गांव के ही दो परिवारों ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को नायाब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ तालाब पर बने मकानों पर जेसीबी चलवाकर ध्वस्त कराया।
तितरौदा गांव के सहीदू और फेमु ने तालाब पर भराव कर अवैध कब्जा किया हुआ था। मकान भी बना लिए थे। ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। सोमवार को नायाब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचेे और तालाब की जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद जेसीबी से जमीन को कब्जामुक्त कराया। टीम ने दोनों परिवार के लोगों को तालाब की जमीन पर दोबारा कब्जा न करने की हिदायत भी दी।
वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार
चांदीनगर। सिखेड़ा निवासी मुकेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की है। इसमें उसका कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा था। उसकी शिकायत पर तहसील प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसे 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है। उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।