{"_id":"64a462e55e4b9271d8069fe2","slug":"poor-quality-of-material-found-in-under-construction-projects-instructions-for-investigation-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2907-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निर्माणाधीन परियोजनाओं में सामग्री की गुणवत्ता मिली खराब, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निर्माणाधीन परियोजनाओं में सामग्री की गुणवत्ता मिली खराब, जांच के निर्देश
विज्ञापन
दोघट। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को मौजिजाबाद नांगल गांव के शिव गोरखनाथ मंदिर और दाहा में औषधि भंडार गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने तीन सदस्यों की कमेटी से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
मौजिजाबाद नांगल गांव में 6.16 करोड़ रुपये से श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। जिसका निर्माण प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी कर रही है। मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता खराब मिली। डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर का स्पष्टीकरण तलब कर तीन सदस्यीय टीम गठित कर निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने पीएचसी दाहा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 6 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से औषधि भंडार गृह का निर्माण चल रहा है। डीएम को यहां पर भी कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली।