{"_id":"62c336b05d7f926ece3c7c1d","slug":"pond-water-on-the-road-people-s-problems-increased-baghpat-news-mrt595654466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर तालाब का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर तालाब का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
पांची गांव के मुख्य मार्ग पर भरा तालाब का दूषित पानी
- फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव के बागपत-चमरावल मुख्य मार्ग पर तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से सड़क में गड्ढे हो गए है और लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।
सड़क पर पानी व कीचड़ के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा जलभराव होने से गांव में मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नही हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्रों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी कर चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
पानी की निकासी न होने के करण सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण मार्ग से निकला दुर्भर हो गया है। जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए। - कासिद
विज्ञापन
एक महीने से सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी, मगर कोई समाधान नही हुआ। - इरशाद
जलभराव के कारण सड़क में गड्ढे बन गए है। जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - डब्बू त्यागी
गांव के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। पीएब्लूडी की और से एनओसी हो चुकी। जिला पंचायत स्तर पर नाले का काम रुका हुआ है। - नासीर, ग्राम प्रधान

डब्बू त्यागी- फोटो : BAGHPAT

कासिद- फोटो : BAGHPAT

इरशाद- फोटो : BAGHPAT