{"_id":"626ecf9efb8f2f1bb27f454c","slug":"pond-littered-with-dirt-people-fear-diseases-baghpat-news-mrt5867584116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से अटा पड़ा तालाब, लोगों को बीमारियों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से अटा पड़ा तालाब, लोगों को बीमारियों का डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने डीएम से की समस्या का समाधान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। भैड़ापुर गांव के तालाब की कई साल से सफाई और खुदाई नहीं होने से ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। बरसात होने पर तालाब का गंदा पानी सड़कों व घरों में घुस जाता है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा तालाब के किनारे कूड़े के ढेर लगे है। गंदगी के कारण तालाब में मच्छर पनप रहे है और लोगों को बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, मगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
तालाब बीमारियों का अड्डा बन चुका है। अब दोबारा से कोरोना बीमारी बढ़ रही है, जिसको लेकर भी थोड़ा डर लग रहा है। - सतीश कुमार
--
तालाब की गंदगी की वजह से घरों में मच्छर पनपते है। इसके चलते हम सबको मलेरिया ,डेंगू व कोरोना जैसी बीमारी का डर लगा रहता है। -विमला
-----
15 साल से तालाब की सफाई व उसके किनारे लगे गंदगी के ढेर की सफाई की मांग कर रहे है। बारिश होते ही तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों व घरों में आ जाता है। -श्याम
तालाब की सफाई के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - अंजू ग्राम प्रधान