{"_id":"659befabe5cd5a4806018166","slug":"polytechnic-exam-schedule-released-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-5605-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पॉलीटेक्निक परीक्षा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पॉलीटेक्निक परीक्षा का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
-आगामी 16 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, तैयारी में जुटे छात्र
बड़ौत। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विषय सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित करते हुए परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अब छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारियों में जुटे गए हैं।
आपको बता दें कि गत वर्ष 30 अक्टूबर तक दाखिले की प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी, जिसको लेकर छात्र काफी परेशान रहे थे। इसी बीच पहले 17 दिसंबर को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया था, लेकिन अधूरे कोर्स के बीच छात्रों ने परीक्षा को पीछे हटाए जाने की मांग की थी। इसके बाद दस दिन परीक्षा पीछे हटाकर 27 दिसंबर को फिर से परीक्षा कार्यक्रम शेड्यूल जारी कर दिया गया। छात्र कॉलेज प्रधानाचार्य डा़ अजय त्यागी से मिले और अधूरे कोर्स की जानकारी देते हुए फिर से परीक्षा कार्यक्रम पीछे हटाने की मांग की। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। फिलहाल प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 16 जनवरी से मुख्य परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल जारी होते ही संस्थान के प्रधानाचार्य व शिक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू कराने की तैयारियों में जुटे गए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ़ अजय त्यागी ने बताया कि 16 जनवरी से परीक्षा शुरू हो रही है, जिसका शेड्यूल भी जारी हो गया है।