फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poly clinic construction did not start even after two years

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में पुलिसकर्मियों व छात्रों ने दिखाया उत्साह

Tue, 25 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Poly clinic construction did not start even after two years
बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिहर्सल में भाग लेते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। 73वें गणतंत्र दिवस को देखते हुए सोमवार को पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया गया। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद रिहर्सल में पुलिसकर्मियों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में सोमवार को पुलिसकर्मियों व छात्रों ने उत्साह दिखाया। पुलिस लाइन के आरआई विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी की गई। सुबह सवेरे फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। परेड में आठ टोलियां हैं। इनमें पहली टोली पुलिस लाइन (सशस्त्र पुलिस) की, दूसरी टोली पुलिस कार्यालय, तीसरी व चौथी टोली थाने, पांचवीं टोली महिला पुलिस, छठीं टोली पीएसी, सातवीं टोली गेटवे पब्लिक स्कूल, आठवीं टोली में लक्ष्य पब्लिक स्कूल के एनसीसी के छात्र शामिल हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल में सुबह नौ बजे परेड का आयोजन किया गया। नौ बजकर 25 मिनट पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को सलामी दी। सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि एचसीपी ऋषिपाल सिंह (प्रतीकात्मक पुलिसकर्मी) की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। मोटर साइकिल दस्ता, डायल-112, स्वाट टीम, रेडियो शाखा, क्यूआरटी व फायर सर्विस की टीम ने झांकियां निकालीं और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी ने परेड का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिए।

बच्चों में देशभक्ति का जुनून:बागपत के बड़ाबाजार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर तिरंगें प?

बच्चों में देशभक्ति का जुनून:बागपत के बड़ाबाजार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर तिरंगें प?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed