फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pollution is not decreasing, many parts of the body are at risk

Baghpat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, शरीर के कई अंगों को खतरा

Sun, 05 Nov 2023 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Pollution is not decreasing, many parts of the body are at risk
-चिकित्सकों की बचाव करने की सलाह, बागपत में एक्यूआई 344 रहा तो स्मॉग भी छाया रहा
विज्ञापन

-प्रदूषण की लगातार स्थिति ऐसी रही तो फेफड़े प्रभावित होने के साथ ही अन्य बीमारियों की चपेट में आएंगे लोग
फोटो एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां पिछले कुछ दिनों से हवा में बढ़ा प्रदूषण कम नहीं हो रहा। यहां एक्यूआई लगातार 300 से ऊपर चल रहा है, जो रविवार को 344 रहा। इससे शरीर के कई अंगों को खतरा है तो लोग समस्याएं भी झेल रहे हैं। वहीं प्रदूषण बढ़ने के बाद भी लोग नहीं संभल रहे हैं और खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है।
यहां पिछले सप्ताह एक्यूआई बढ़ना शुरू हो गया था, जो अभी कम नहीं हो रहा है। यहां रविवार को एक्यूआई 344 पर रहा और हवा में काफी प्रदूषण हो गया तो स्मॉग भी होने से परेशानी ज्यादा बढ़ रही है। लोगों को सुबह की सैर करने तक में परेशानी हो रही है और वह बिना किसी कारण के घर से निकलने में बच रहे हैं। चिकित्सकों के पास भी सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। इस तरह से प्रदूषण बढ़ने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं और घरों के आसपास कूड़े में कोई आग लगा रहा है तो डीजल वाहनों को खूब दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

--
इन अंगों को प्रभावित कर रहा प्रदूषण
-आंख
-गला
-फेफड़े
-हृदय
-किडनी
-लीवर
-नाक
--
इन बीमारियों का खतरा
-आंखों में जलन व खुजली
-गले में खरास व खांसी आना
-सांस लेने में परेशानी
-सिरदर्द
-सुस्ती आना
-पेट में दर्द होना
--
ज्यादातर प्रदूषण में रहने से यह खतरा
-तनाव
-उच्च रक्तचाप
-हार्ट अटैक
-अस्थमा
-फेफड़ों की कार्य करने की क्षमता प्रभावित
----
यह करना चाहिए
-आंखों पर चश्मा लगाकर बाहर निकलें
-आंखों को पानी से साफ करते रहें
-बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें
-गर्म पानी से गरारे करने के साथ ही समय-समय पर भाप लेते रहें
-अस्थमा व सांस के मरीज बचाव करने के साथ ही नियमित दवाई का इस्तेमाल करें
----
प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आंखों में जलन व गले की समस्या सबसे ज्यादा होने से लोग परेशान है। ऐसे में प्रदूषण से बचाव जरूरी है तो सांस के मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। डा. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed