फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polling was peaceful in four blocks with 61.92 percent

जनपद के चार ब्लॉक में 61.92 प्रतिशत के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Polling was peaceful in four blocks with 61.92 percent
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव में जनपद के चार ब्लॉकों बागपत, पिलाना, बड़ौत और बिनौली में 970 ग्राम पंचायत सदस्य और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। बागपत ब्लॉक में 78.61 व पिलाना ब्लॉक में 67.7, बिनौली ब्लॉक में 53.47 व बड़ौत में 47.95 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम व एसपी ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक मुख्यालय में जमा करा दिया गया है। 14 जून को मतगणना की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और उसके बाद दो मई को मतगणना की गई थी। इसके बाद 970 के करीब ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी के वार्ड पर पद खाली रह गए थे। 83 प्रधान का कोरम पूरा न होने के कारण वह शपथ नहीं ले पाए थे। शनिवार को इन पदों पर उप चुनाव हुआ। बागपत ब्लॉक में 24 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी पद के लिए मतदान हुआ। पिलाना ब्लॉक में नौ ग्राम पंचायत सदस्य पर चुनाव किया गया। शनिवार को हुए मतदान करने के लिए सुबह से मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। साढ़े छह बजे तक लग रही। सुल्तानपुर हटाना में ग्राम पंचायत सदस्य पद के वार्ड तीन, पांच, सात, आठ, नौ, दस, 11, 12, 13, 14, 15 में, ढोढरा सादुल्लापुर में एक, दो, तीन, पांच, छह, सात, सूरजपुर महनवा में वार्ड एक, दो व बारह, गौरीपुर जवाहरनगर में वार्ड एक, तेरह, हमीदाबाद में वार्ड दस, नौरोजपुर गुर्जर ग्राम पंचायत सदस्य का वार्ड तीन, क्षेत्र पंचायत का वार्ड 45 पर मतदान किया गया। दौलतपुर में वार्ड संख्या चार, गौसपुर में वार्ड दो, चार, आठ, दस, चौदह, पंद्रह, घटौली में वार्ड नंबर एक, हबीबपुर नंगला में वार्ड आठ पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सभी को मास्क लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के आदेश दिए। साथ ही मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने की हिदायत देते हुए सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटी ब्लॉक में जमा
देर रात त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद मतदान कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित ब्लॉक पर मतपेटी जमा करा दी है। ब्लॉक पर ही 14 जून को मतगणना की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज ये वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नौरोजपुर में झगड़े पर तीन का चालान
नौरोजपुर गांव में मतदान केंद्र के बाहर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। जिस पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। बाद में नीरज, अनुज और विश्वेंद्र का शांति भंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम अनुभव सिंह का कहना है कि तीनों युवकों में कोई आपसी विवाद था, जिसकी वजह से झगड़ा हो गया था।
बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक मतदान
शनिवार को उप चुनाव में बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक 78.61 प्रतिशत मतदान किया गया। सबसे कम मतदान बड़ौत ब्लॉक में 47.95 प्रतिशत हुआ।
इस तरह हुआ मतदान
ब्लॉक मतदान
बागपत 78.61
पिलाना 67.7
बिनौली 53.47
बड़ौत 47.95
कुल 61.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed