फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polling parties will get medical kit

पोलिंग पार्टियों को मिलेगी मेडिकल किट

Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will get medical kit
बड़ौत। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगा। इस किट में मौसम की बीमारियों से बचने के लिए दवा, मास्क, दस्ताने , सैनिटाइजर आदि होंगे। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर जाने से पहले मेडिकल किट दी जाएंगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर प्रशासन सजग है। मतदान के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर रवाना होने से पहलेे मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में पोलिंग पार्टी को मास्क, एक लीटर सैनिटाइजर, मौसमी दवाएं, दस्ताने आदि दिए जाएंगे। साथ ही निर्देश दिए हैं कि मतदान के समय पोलिंग पार्टी के सदस्य मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करेंगे। वहीं अचानक तबियत बिगड़ने की स्थिति में दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध मेें उप निर्वाचन अधिकारी/ एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग और शासनादेश के अनुसार ही पंचायत चुनाव की तैयारी के संबंध काम किया जा रहा हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed