फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polling parties arrived, voting under tight security today

पोलिंग पार्टियां पहुंची, कड़ी सुरक्षा में मतदान आज

Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Polling parties arrived, voting under tight security today
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में सोमवार यानि को मतदान होगा। इसके लिए रविवार को जनपद के सभी छह विकास खंडों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। 502 मतदान केंद्रों के लिए 1504 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 5310 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला करीब 7.93 लाख मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बागपत ब्लॉक में सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज, पिलाना ब्लॉक में आर्यभट्ट कॉलेज डौला, बड़ौत ब्लॉक में कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, छपरौली ब्लॉक में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिनौली ब्लॉक में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, खेकड़ा ब्लॉक में महामना इंटर कॉलेज पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 502 मतदान केंद्रों के लिए 1504 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक शामिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कराने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
पंचायत चुनाव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे तक मतदान केंद्र परिसर में पहुंच जाएगा, वह मतदान कर सकेगा। मतदान केंद्र के परिसर में पहुंचने पर मतदाता को पीठासीन अधिकारी पर्ची दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे पहचान पत्र के विकल्प
मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं होने पर वोट डालने के लिए 17 विकल्प दिए गए हैं। इनमें से किसी एक को भी दिखाकर मतदान किया जा सकता है। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य, केंद्र, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त पहचान पत्र। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक। फोटोयुक्त सम्पत्ति अभिलेख, फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ उल्लंघन
पोलिंग पार्टियों के मतदान सामग्री लेने से लेकर रवाना होने तक सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। मतदान सामग्री लेने आए कई मतदानकर्मियों में कहासुनी हो गई। जिसे पुलिस कर्मियों ने आकर शांत करा दिया।

गड़बड़ी होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना देने के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नंबर-23 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कोई भी गड़बड़ी होने पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कंट्रोल रूम 0121-2220402
मोबाइल नंबर 7060537833
मोबाइल नंबर 7300547833
मोबाइल नंबर 7300507833
मोबाइल नंबर 7060527833
मोबाइल नंबर 7217517833
मोबाइल नंबर 7217537833
----------
चुनाव में तैनात की गई फोर्स
इंस्पेक्टर 44
सब इंस्पेक्टर 621
हेड कांस्टेबल 667
कांस्टेबल 3266
पीएसी या अर्द्धसैनिक बल 15 कंपनी
होमगार्ड 4266
कितने मजिस्ट्रेट
जोनल मजिस्ट्रेट 12
सेक्टर मजिस्ट्रेट 61
मतदान केंद्राें की श्रेणी
अति संवेदनशील प्लस 37
अति संवेदनशील 99
संवेदनशील 105
सामान्य 261
मतदाता और मतदान स्थल
कुल मतदाता 7.93 लाख
मतदान केंद्र 502
मतदान स्थल 1405
आंकड़ों में पद
पद संख्या प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य 20 244
ग्राम प्रधान पद 244 1778
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 505 2020
ग्राम पंचायत सदस्य 3322 1268
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed