{"_id":"6a8f54f74dbb37b11a09170b","slug":"political-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-157709-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवादित बयान लिखे हुए अखिलेश के होर्डिंग्स लगाए तो सपा नेताओं ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवादित बयान लिखे हुए अखिलेश के होर्डिंग्स लगाए तो सपा नेताओं ने हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित बयान लिखे हुए होर्डिंग्स बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से लोनी तक मंगलवार रात को लगा दिए गए। इस तरह के होर्डिंग्स लगे हुए देखकर बुधवार सुबह को सपा नेता भड़क गए। जयंत को लेकर चवन्नी से रुपये बनाने वाले बयान से जोड़कर रालोद पर होर्डिंग्स लगाने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकालकर हंगामा किया। एसपी सूरज कुमार राय को शिकायत देने पर जांच शुरू की गई।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे खंभों व अन्य जगहों पर 15 जगह से ज्यादा ये होर्डिंग्स मंगलवार रात को लगाए गए। इसका पता चलने पर बुधवार सुबह ही पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनको फाड़ दिया और उनकी वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को भेज दिया। उन्होंने रालोद पर यह होर्डिंग्स लगाने का आरोप लगाया।
होर्डिंग्स लगाए जाने के विरोध में सपा नेता मेरठ मार्ग पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालकर राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे। वे चौक पर हंगामा करते हुए धरना देकर बैठ गए। वहां कुछ देर बैठने के बाद सभी जुलूस निकालते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी से मिलने अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इस पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और पुलिस के साथ नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि इस तरह से होर्डिंग्स लगाकर घटिया राजनीति की जा रही है। रालोद पर होर्डिंग्स लगवाने का आरोप लगाया गया। कहा कि इस तरह की राजनीति करने की जगह खुलकर आमने-सामने आए तो उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय को शिकायत देकर होर्डिंग्स लगाने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी, पहलवान शौकेंद्र तोमर, रवि बैंसला, काला विधूड़ी, रविंद्र यादव और महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव आदि मौजूद रहे।
इस तरह के होर्डिंग्स लगाए गए
होर्डिंग्स पर बीच में हंसते हुए व हाथ दिखाते हुए अखिलेश यादव का फोटो लगाया गया है। उस पर सबसे ऊपर सपा से जोड़ते हुए जातीय व आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं तो नीचे सपा को जातिवादी लिखा गया। उसके चारों कोनों पर अखिलेश यादव के साथ ही सपा के अन्य नेताओं के विवादित बयान लिखे गए हैं।
होर्डिंग्स पर ये चार बयान लिखे गए
-अखिलेश यादव का हाल में चर्चाओं में रहा यह बयान सबसे पहले लिखा गया है। कहां-कहां से आए गए थे, चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी...अखिलेश का बिना नाम लिए जयंत पर हमला। आगे लिखा गया है कि जयंत चौधरी चवन्नी थे।
-सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का ब्राह्मणों की तुलना करते हुए दिया गया विवादित बयान लिखा गया है।
-सपा विधायक अबरार अहमद का ब्राह्मण-क्षत्रियों पर दिया गया विवादित बयान लिखा गया है।
-सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का राजभर व निषाद को लेकर दिया गया विवादित बयान लिखा गया है।
रालोद कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर हुए सक्रिय
अखिलेश यादव के होर्डिंग्स लगाने का आरोप जब रालोद पर लगाया गया तो उनके कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सपा नेताओं को खुलकर मैदान में आने की चेतावनी दी। इसके साथ ही अखिलेश यादव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए चवन्नी से रुपये वाले बयान पर उनको घेरना शुरू किया। इस तरह जिले में माहौल गर्माता हुआ दिख रहा है।
--
जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के होर्डिंग्स लगाए गए हैं, यह ओछी राजनीति है। विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी और भाजपा व रालोद का बुरा होगा।
-मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा
रालोद में इस तरह की राजनीति नहीं की जाती है कि किसी के होर्डिंग्स लगवाए जाएं। हम भी चाहते हैं कि जिसने भी ये होर्डिंग्स लगाए हैं, उनका पता लगाकर पुलिस कार्रवाई करे।
-डॉ. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद
इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। अधिकतर ऐसी जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। होर्डिंग्स लगाने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
-सूरज कुमार राय, एसपी