फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Policeman shot the accused of molestation

Baghpat News: थाने से भाग रहे छेड़छाड़ के आरोपी को सिपाही ने मारी गोली

Sat, 01 Feb 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 01 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Policeman shot the accused of molestation
रटौल (बागपत)। भागौट गांव से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया युवक शुक्रवार शाम को चांदीनगर थाने से भागने लगा तो सिपाही ने उस पर गोली चला दी। युवक गोली लगने से घायल हो गया तो उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को गोली लगने पर हंगामे की आशंका पर कई थानों की पुलिस को चांदीनगर में भेजा गया तो पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचकर देर रात तक छानबीन में जुटे रहे। चांदीनगर पुलिस शुक्रवार शाम को भागौट गांव से छेड़छाड़ की शिकायत पर एक युवक को पकड़ कर थाने लाई थी। उसको जब जीप से थाने में उतार दिया तो वह भागने लगा। एक सिपाही ने उसका पीछा किया तो थाने के बाहर जाने पर सिपाही ने उस पर गोली चला दी। गोली आरोपी युवक को लग गई। इससे युवक घायल हो गया और थाने के पास ही गिर पड़ा। युवक को इस तरह गोली लगने पर पुलिस में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों को इस बारे में बताया गया।
विज्ञापन

हंगामा होने की सूचना पर खेकड़ा, बागपत, सिंघावली अहीर थाने की पुलिस वहां पहुंची। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वहां छानबीन की गई। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में युवक को पकड़ा गया था। वह थाने में आने के बाद भागने लगा।
विज्ञापन

उसकी तलाशी सही से नहीं ली गई थी और वह अपने पास तमंचा छुपाए हुए था। उसने तमंचे से पीछा कर रहे सिपाही पर गोली चलाई तो सिपाही ने भी फायरिंग की। मगर, वह किसी तरह से युवक के शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed