फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police unbridled under BJP rule: Gathina

आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, नहीं होगा आंदोलन

Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Police unbridled under BJP rule: Gathina
बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय लोकदल चुनाव 2022 संकल्प समिति के सदस्य सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि बागपत जनपद की पुलिस पूर्णतया बेलगाम है। उन्होंने रंछाड़ गांव में अक्षय आत्महत्या मामले मेें दुख प्रकट किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

वे बुधवार को रालोद नेता विश्वास चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पुलिस प्रशासन बेलगाम है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को उठा लेते हैं और उस पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भिजवा देते हैं। इसके बावजूद सरकार आंख बंद कर बैठी हुई है। रंछाड़ गांव में पुलिस की मनमानी के चलते होनहार छात्र अक्षय से आत्महत्या कर ली। ऐसी घटना लोकतंत्र पर कलंक है। वहीं, शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ी करती है। भाजपा सरकार पुलिस के दम पर चल रही है। पंचायत चुनाव इसका जीता जागता सबूत है। राष्ट्रीय लोकदल इस घटना की घोर निंदा करता है। वह मांग करता है कि दोषियों को सख्त दंड दिया जाए नहीं तो राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed