{"_id":"6a0232ecb3b53f38ce06df02","slug":"police-stopped-activists-heading-to-submit-a-memorandum-to-the-chief-ministerpolice-stopped-activists-heading-to-submit-a-memorandum-to-the-chief-minister-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151507-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। भगवानपुर नांगल गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए कई बार मांग कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरफ सरकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि त्यागी की जान को खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में छपरौली ब्लॉक से कुर्डी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को बनवाने की मांग भी शामिल थी। कार्यकर्ताओं ने बिजली के तारों को ऊपर करवाने और मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त करने की भी मांग की।
उन्होंने गोवंशों द्वारा नष्ट की गई किसानों की फसल का मुआवजा दिलवाने की भी अपील की। गोवंशों को पकड़ने सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को भी ज्ञापन में उठाया गया। थाना प्रभारी को सौंपे गए इस ज्ञापन में इन सभी मांगों को पूरा करने की अपील की गई। इस दौरान रवींद्र कश्यप, विकास कुमार, धीरज, कपिल, रवि और दीपक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।