फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police stations and outposts in the eyes of 60 CCTV cameras

60 सीसीटीवी कैमरों की नजर में थाने व चौकियां

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police stations and outposts in the eyes of 60 CCTV cameras
बागपत कोतवाली में लगा सीसीटीवी कैमरा - फोटो : BAGHPAT
- शासन की मंजूरी से पहले ही थानों के साथ ही चौकियां पर लगवाए हुए है कैमरे
विज्ञापन

- शासन के निर्देश के अनुसार थानों में निर्धारित जगहों पर भी लगवाए जाएंगे कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की शासन स्तर से तैयारी की जा रही है, लेकिन यहां पहले ही 60 सीसीटीवी कैमरों की नजर में थाने व चौकियां है। 11 थानों व मुख्य चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। अब शासन के निर्देश के अनुसार थानों में निर्धारित जगहों पर भी कैमरे लगवाए जाने की बात अधिकारी कह रहे है। इससे वह सभी जगह कैमरे की नजर में रहे, जिनको शासन से निर्धारित किया जाएगा।
जिले के सभी 11 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है तो यहां कई चौकियों पर भी कैमरे लगे है। थानों व चौकियों पर अभी तक जन सहयोग व अन्य मदों से कैमरे लगवाए हुए है। जिलेभर में करीब 60 कैमरे लगे है। उनके लिए शासन से कोई जगह निर्धारित नहीं है और थाना प्रभारियों ने अपने अनुसार ही मुख्य गेट, कार्यालय, हवालात में कैमरे लगवाए हुए है। उनकी मॉनिटरिंग खुद थाना प्रभारी अपने कार्यालय से करते है। अब शासन स्तर से थानों में कैमरे लगवाने की योजना बनाई गई है तो अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइन आने के बाद ही इसपर कार्य शुरू करने के लिए कहा है। उस गाइडलाइन में यह देखा जाएगा कि थाने की किन-किन जगहों को कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए निर्धारित किया जाता है। इससे यह माना जा रहा है कि थानों में कैमरे बढ़वाए जा सकते है। इसके साथ ही उनकी मॉनिटरिंग एसपी कार्यालय में रहेगी या पुलिस मुख्यालय से होगी, यह भी इस बारे में पत्र आने के बाद भी साफ होगा।
विज्ञापन

यहां सभी थानों में कैमरे लगे हुए है, लेकिन यह अब शासन स्तर से तय होगा कि थानों में किस-किस जगह पर कैमरा लगाया जाएगा। इसके साथ ही अभी तक थानों के अंदर से उनकी मॉनिटरिंग होती है। लेकिन मॉनिटरिंग को लेकर भी शासन स्तर से स्थिति साफ की जाएगी। जिस तरह के निर्देश मिलेंगे, उसके आधार पर कार्य कराया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed