फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police stationed in police station, uniform torn, 13 people sued

थाने में दरोगा से मारपीट, वर्दी फाड़ी, 13 लोगों पर मुकदमा

Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police stationed in police station, uniform torn, 13 people sued
थाने में दरोगा से मारपीट, वर्दी फाड़ी, 13 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के हसनपुर जिवाना गांव में रविवार रात तेज रफ्तार में बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने बाइक चलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। जिस पर उसके पक्ष के लोगों ने दरोगा से मारपीट करते हुए युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दरोगा को चोट आई और वर्दी भी फट गई। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
हसनपुर जिवाना गांव में रविवार रात सुरेंद्र पुत्र रतन सिंह का अंकित पुत्र रमेश के साथ तेज रफ्तार में बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। सुरेंद्र ने थाने पहुंचकर अंकित के खिलाफ तहरीर दी। इसी बीच अंकित भी अपने पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंच गया। पुलिस ने अंकित को हिरासत में ले लिया, जिस पर उसके पक्ष के लोग भड़क गए। आरोप है कि इन लोगों ने दरोगा राजीव कुमार के साथ मारपीट की और अंकित को छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच दरोगा को चोट लग गई और उनकी वर्दी भी फट गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीचबचाव कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने अंकित, सचिन उर्फ संदीप और संजीव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। दरोगा योगेश कुमार की ओर से गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के अलावा सुनील, सोमदत्त, सुरेशपाल, जितेंद्र उर्फ बाबूराम, धीरज, दिनेश, राजकुमार, रमेशचंद, विजेंद्र और सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने लगाया वोट के लिए मारपीट करने का आरोप
अंकित पक्ष के लोग सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। अंकित के पिता ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पुत्र को रोककर बाइक तेज रफ्तार में चलाने के लिए टोका था। फिर अपने पक्ष में वोट डालने को कहा। विरोध करने पर अंकित के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने सीओ बड़ौत आलोक सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

रमाला थाने में दिन ढलते ही हो जाता है अंधेरा
रमाला थाने में दिन ढलते ही अंधेरा हो जाता है। पूरी रात यहां बिजली नहीं आती। अमर उजाला ने कुछ समय पूर्व थानों में मुफ्त में बिजली इस्तेमाल करने को अभियान चलाया था। इसके बाद रमाला थाने में विद्युत मीटर लगा, लेकिन उसका भी बिल जमा नहीं किया और लाइन काट दी। कुछ दिन पहले ही थाने का कनेक्शन जंगल की लाइन से जोड़ा। वहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही बिजली आती है। इस कारण रात में थाने में अंधेरा पसरा रहता है। इससे पुलिसकर्मियों को तो दिक्कत होती ही है, रात में आने वाले फरियादियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed