{"_id":"2b6f815079b9dee93d525401c3b394e5","slug":"police-report-on-district-panchyat-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को दावत देने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को दावत देने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर एक के उम्मीदवार एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा समेत चार लोगों पर मतदाताओं को लुभाने के लिए दावत देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिला पंचायत वार्ड नंबर एक के जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार योगेश धामा आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में फंस गए हैं। चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए दावत देने का योगेश धामा पर आरोप लगा है। आरोप है कि वार्ड नंबर एक में ही नहीं, बल्कि वार्ड नंबर दो में भी योगेश धामा मतदाताओं को जमकर प्रलोभन दे रहे हैं।
वोटरों को मिठाइयां तक बांटी जा रही है। वार्ड नंबर दो में योगेश धामा ने अपनी भाभी अलका धामा को जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार बनाया है। आरोप है कि दोनों वार्डों के दोनों ही उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय पर दावतों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस चौकी दाहा के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने दोघट थाने पर योगेश धामा, अलका धामा, राजीव लुहारी, कंवर के खिलाफ 171 (डी) व 171 (झ) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ये प्रत्याशी आए दिन आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन ये नहीं माने। उन्होंने कहा कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में योगेश धामा का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने किसी को प्रलोभन नहीं दिया। विपक्षी ही उन पर आरोप लगा रहे हैं। इन मामलों से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
रेनू धामा पर भी हुआ था मामला दर्ज
पहले चरण में चुनाव में योगेश धामा की पत्नी रेनू धामा के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो चुका है।