{"_id":"628d23bcf7f9515dcf1143e3","slug":"police-removed-the-encroachment-by-running-a-campaign-baraut-news-mrt5898874147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों से हुई नोकझोंक, सख्ती कर दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बुलंदशहर जनपद में गुलावटी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास हुए हादसे में पांच लोगों की मौत से सबक लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित बड़ौत-कोताना मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस कर्मियों की दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई।
सीओ युवराज सिंह और इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से मिनी बसों, जुगाड़ वाहन, टेंपो को हटवाया। इसके उपरांत बड़ौत-कोताना मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाया। उनकी दुकानदारों के साथ नोकझोंक हुई। सीओ ने नोकझोंक करने वाले लोगों को फटकार लगाई और हिदायत दी कि यदि दोबारा से अतिक्रमण मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर भी अभियान चलाया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।