{"_id":"66fc7926347cb04e75067294","slug":"police-removed-encroachment-in-the-morning-situation-worsened-again-in-the-afternoon-baghpat-news-c-28-1-bag1001-119284-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस ने सुबह हटवाया अतिक्रमण, दोपहर में फिर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस ने सुबह हटवाया अतिक्रमण, दोपहर में फिर बुरा हाल
Wed, 02 Oct 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यातायात पुलिस ने मंगलवार सुबह को राष्ट्र वंदना चौक के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जो महज खानापूर्ति बनकर रह गया। पुलिस के जाने के बाद दोपहर में दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया। जिससे पहले जैसा ही हाल हो गया।
अतिक्रमण को लेकर शासन स्तर से सख्ती दिखाई गई। जिसके बाद बागपत की यातायात पुलिस हरकत में आई। इसके बाद यातायात पुलिस की टीम ने मंगलवार को होलिका चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। जहां से पुलिस ने सड़क पर खड़ी ठेलियां और बाइके हटवाई। साथ ही दुकानदारों का सामान भी उठवाया। पुलिस की कार्रवाई को देखते ही दुकानदारों ने खुद भी सामान उठाकर दुकान अंदर रख लिया। इसके बाद राष्ट्र वंदना चौक से बड़ौत रोड और आसपास भी अतिक्रमण हटवाया गया। इसमें पुलिस की खानापूर्ति उजागर हुई। पुलिस के वापस आते ही दुकानदार अपना सामान लेकर फिर से सड़क पर आ गए। जहां कुछ घंटे ही पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर नजर आया।
-- -
बाजार में नहीं चला अभियान
पुलिस ने होलिका चौक से वंदना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जबकि बाजार में अभियान नहीं चला। इसके बावजूद व्यापारी खुद ही सामान उठाने में जुट गए, लेकिन बाद में फिर बाहर रख लिया।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन-बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क पर रखा सामान उठावाया गया और बाइकों के चालान काटे गए। लगातार अभियान चलाकर पूरी तरह अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - विजय कुमार तोमर, सीओ यातायात।