{"_id":"61f2cfa4edc1206bba62d718","slug":"police-recovered-29-cattle-from-two-canters-three-arrested-baghpat-news-mrt574831818","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो कैंटर से 29 मवेशी बरामद किए, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो कैंटर से 29 मवेशी बरामद किए, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो कैंटर से 29 मवेशी बरामद किए, तीन गिरफ्तार
बागपत/दोघट। पुलिस ने बुधवार देर रात दो कैंटर में कटान के लिए लेकर जा रहे 29 मवेशी बरामद किए है। इनके साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बागपत कोतवाली व दोघट थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे दर्ज किए गए है।
कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर के अनुसार हरियाणा-यूपी सीमा पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर से 10 मवेशी बरामद किए गए है। उनके साथ प्रवीण निवासी मेहरदा जिला जींद हरियाणा व नौशाद निवासी सरूरपुर बागपत को पकड़ा है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दोघट थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात भड़ल पुलिस चौकी पर एसआई प्रदीप कुमार ने एक कैंटर से 12 गोवंश व सात गोवंश के बच्चे बरामद किए। पुलिस ने कैंटर चालक प्रदीप कुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी फुल्लू पट्टी राजौंद कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह गोवंश को कटान के लिए सेलम तमिलनाडु ले जा रहा था। मालिक के बारे में पूछे जाने पर जानकारी हुई कि दूसरी गाड़ी में आ रहे थे, जो कैंटर के पकडे़ जाने पर वापस भाग गए। पुलिस ने गाड़ी कैंटर चालक प्रदीप, बुढ़ाना निवासी शादाब व सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।