फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police reached to check overrating, complaint ignored after a nice welcome by owner in Baghpat

Baghpat: जांच के लिए पहुंची आबकारी टीम की ठेके पर हुई खातिरदारी, तो शिकायत पर डाल दिया पर्दा, तस्वीरें वायरल

Sat, 18 Mar 2023 02:16 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Mar 2023 02:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग की जांच करने पहुंची आबकारी टीम की ठेके पर खातिरदारी हुई तो शिकायत पर ही पर्दा डाल दिया गया। हर माह शराब की ओवररेटिंग कर शराब के शौकीनों से लाखों की वसूली होती है। आए दिन हंगामे होते रहते हैं।

विज्ञापन
Police reached to check overrating,  complaint ignored after a nice welcome by owner in Baghpat
आबकारी टीम की ठेके पर हुई खातिरदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत निर्धारित मूल्य से ज्यादा दर पर सामान बेचना कानूनन अपराध है। पर, नगर में शराब की कुछ दुकानों को छोड़कर ज्यादातर दुकानों पर हर माह लाखों रुपए ओवर रेट के नाम पर वसूले जा रहे है। इनकी निगरानी के लिए आबकारी महकमा बना हुआ है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ठेके पर सेवा-पानी होते ही शिकायत पर पर्दा डाल दिया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो व वीडियो इसके गवाह है। अब लोगों ने डीएम व एसपी से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ऐसा नहीं कि विभाग में शिकायत नहीं की जा रही है। कई उपभोक्ताओं ने इस बारे में विभाग में शिकायत भी की। पर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात तो यह है कि जब कुछ शराब के शौकीन लोगों ने नगर के कुछ शराब के ठेकों पर चल रही ओवर रेट की शिकायत डीएम राजकमल यादव को की तो शुक्रवार को नगर के एक शराब के ठेके पर शिकायत की जांच करने पहुंचे आबकारी विभाग की टीम ठेके पर सेवा-पानी होते ही शिकायत पर पर्दा डाल दिया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद कार्रवाई न होता देख लोगों ने सोशल मीडिया पर ठेके पर आबकारी टीम की सेवा-पानी होते हुए फोटो व वीडियो वायरल कर दी। उधर लोगों में विपिन, बबलू मलिक, सोनू तोमर, कपिल तोमर, प्रमोद आदि ने डीएम व एसपी से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कार्रवाई के प्रावधान
शराब की ओवररेट लेेने पर पहली बार दस हजार, दूसरी बार बीस हजार जुर्माने के प्रावधान है। तीसरी बार भी शिकायत आती है तो दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है।

ये बोले आबकारी इंस्पेक्टर
इस संबंध में जब आबकारी इंस्पेक्टर वकार हैदर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बड़ौत में ओवररेट की एक शिकायत डीएम को मिली थी, जिसकी जांच की गई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। सेवा पानी जैसी कोई बात नहीं है। आरोप निराधार है।

ये बोले सीओ
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि यदि किसी अधिकारी ने किसी शिकायत की जांच करने के लिए भेजा है और वहां पर चाय या नाश्ता करना गलत है। इस पर शिकायकर्ता कार्यप्रणाली पर सवाल उठा सकता है, ऐसा करना गलत है। कहा कि यदि ओवर रेट वसूले जा रहे है तो जल्द ही एसडीएम व आबकारी टीम को लेकर ठेकों पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed