{"_id":"69581ecff0bd46500b0cf66b","slug":"police-reached-ibrahimpur-majra-village-on-complaint-of-religious-conversion-house-police-religion-conversion-gone-panipat-woman-including-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144504-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: इब्राहिमपुर माजरा गांव में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: इब्राहिमपुर माजरा गांव में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव के एक मकान में शुक्रवार दोपहर धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर कई लोग दीवार कूदकर भाग गए। वहां से पानीपत की एक महिला समेत तीन को पुलिसकर्मी पकड़कर थाने ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
पुलिस को शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि इब्राहिमपुर गांव में एक मकान में पानीपत से महिला समेत कुछ लोग आए हैं। पुलिस को फोन करने वाले ने बताया कि मकान में दूसरे धर्म के चिह्न लगाकर प्रार्थना कराकर गांव के कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिसकर्मी मकान के बाहर पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों को देखकर मकान में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई युवक मकान की दीवार फांदकर भाग गए। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मकान में धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली थी। वहां से कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इब्राहिमपुर माजरा आने का कारण नहीं बता पाए तीनों
जिस मकान में पुलिस ने छापामारी की, उस मकान का मालिक भी काफी समय से पानीपत में रह रहा है। शुक्रवार दोपहर छापामारी के बाद पुलिस ने महिला समेत तीनों से पूछताछ की और इब्राहिमपुर माजरा गांव में आने का कारण भी पूछा। पुलिस के सवाल पर तीनों चुप्पी साध गए और कारण नहीं बता पाए। पुलिस ने मकान मालिक से भी पूछताछ की, जिसने धर्म परिवर्तन की बातों से इन्कार कर दिया।