फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police kept vigil on gambling, lockdown from today

जुमे पर पुलिस रही अलर्ट, आज से लॉकडाउन

Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police kept vigil on gambling, lockdown from today
- अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पहले जुमे पर रही चौकसी
विज्ञापन

- लॉकडाउन के दौरान पुलिस चलाएगी विशेष चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/खेकड़ा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही। भूमि पूजन के बाद पहला जुमा होने के कारण पुलिस ने विशेष चौकसी बरती। थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त की। शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लगेगा।
मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस के साथ जुमे की नमाज पढ़ी गई। एक साथ पांच नमाजियों को ही मस्जिदों में प्रवेश दिया गया। उधर, पुलिस ने जिलेभर में गश्त की। भाईचारे का माहौल रहा। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद पड़ने वाले पहले जुमे को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बरती। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों के पास पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा बाजार में भी चौकसी बढ़ाई गई। जिले में भाईचारे का माहौल रहा। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के दौरान पुलिस अलर्ट रहेगी। थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ खेकड़ा नगर के साथ ही क्षेत्र के गांवों में भ्रमण किया। लोगों से त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed