फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police increased toughness, no good for needless visitors

पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बेवजह घूमने वालों की खैर नहीं

Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police increased toughness, no good for needless visitors
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिलेभर में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की गई। बागपत कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग कर बाईक से घूमने वाले लोगों को वापस भेजा और बेवजह न घूमने की हिदायत दी। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने चेकिंग कर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बाजार के मेन गेट पर बैरियर लगा दिया। बाईक लेकर बाजार पहुंचे लोगों को वापस भेजा और लोगों को बाजार में पैदल खरीददारी करने की सलाह दी। पुलिस की सख्ती से दुकानदारों ने राहत महसूस की। बड़ौत थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि श्ुाक्रवार को पुलिस ने सख्ती के दौरान 225 वाहनों के चालान किये गये और पैदल बिना वजह घूमनें वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। यदि पुन: वे सड़क पर दिखाई दिये तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैरियर लगाकर आने-जाने वालें वाहनों व लोगों के आने पर रोक लगा दी है। नगर की सीमाएं बिनौली रोड, नवीन मंडी, बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग, पंचवटी मंदिर, गांधी रोड, बड़का रोड़, बिजरौल रोड, छपरौली रोड, विद्युत शिकायत केंद्र चौराहा व अन्य स्थलों पर 12 बैरियर लगाए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed