फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police increased flag march on Bakrid and Rakshabandhan

बकरीद और रक्षाबंधन पर चौकसी बढ़ाई, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 31 Jul 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police increased flag march on Bakrid and Rakshabandhan
बागपत के बाजार में पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
- एक से तीन अगस्त के लिए जिले में पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान
विज्ञापन

- संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस
- ईदगाह पर नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज, मिश्रित आबादी पर पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। ईद उल अजहा से लेकर रक्षाबंधन तक पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। जिले में धारा 144 लागू है। तीन जोन और 11 सेक्टर बनाए गए हैं। पुलिस ने जिलेभर में फ्लैग मार्च किया। ईदगाह पर नमाज नहीं होगी। कुर्बानी के लिए सशर्त अनुमति दी गई है। भाईचारा खराब करने वालों से निपटने के लिए पुलिस भ्रमणशील रहेगी।
शुक्रवार को जिलेभर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। बकरीद पर लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने और सशर्त कुर्बानी करने के निर्देश दिए। एसपी अजय कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार ने बताया कि ईदगाहों पर पुलिस तैनात रहेगी, किसी को नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। इसके अलावा मुख्य मस्जिदों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। पीएसी भी जिले में रहेगी। कुर्बानी की शर्तों को पूरा करना होगा। प्रत्येक तहसील को एक जोन बनाया गया है। जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। बकरीद के बाद रक्षाबंधन के त्योहार पर भी इसी तरह चौकसी रहेगी। सुरक्षा का यही खाका रहेगा। पुलिस ईदगाहों से हटकर जिले में भ्रमणशील हो जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के लिए तीन दिन की चुनौती
बागपत। एक से तीन अगस्त तक तीन दिन पुलिस के लिए चुनौती भरे हैं। बकरीद के त्योहार के साथ-साथ रक्षा बंधन पर महिलाओं के अधिक घर से बाहर निकलने की संभावना है। ऐसे में पुलिस अतिरिक्त एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़, त्योहार की खरीदारी
बागपत। बाजार में बकरीद और रक्षा बंधन की खरीदारी के लिए भीड़ रही। त्योहारों से पहले खरीदारी का आखिरी मौका होने के कारण लोग बाजार पहुंचे। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहेंगे, जिस कारण बाजार में शुक्रवार को अधिक भीड़ रही।
कुर्बानी का इंतजाम करने में छूटे पसीने
बागपत। बकरीद के त्योहार पर कुर्बानी के लिए पशुओं का इंतजाम करने में मुस्लिम समाज के लोगों को पसीने छूट गए। प्रशासन ने कुर्बानी की सशर्त छूट दी, लेकिन पशु पैठ की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में अधिकतर लोग या तो पशु नहीं खरीद सके या फिर महंगे दाम चुकाने पड़े। पहले आमतौर पर कुर्बानी एक स्थान पर करते थे, लेकिन इस बार घरों में ही कुर्बानी करनी होगी। नियमों का सख्ताई से पालन करना होगा। ऐसे में परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।
लॉकडाउन का पालन करें, भाईचारे से मनाएं त्योहार : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का जिले के लोग गंभीरता से पालन करें। नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। दोनों त्योहार भाईचारे और एहतियात के साथ मनाएं।

एहतियात बरतना जरूरी : शहर काजी
बागपत। शहर काजी हबीबुर्रमान ने कहा कि लोग नियमों का पालन करें। कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। त्योहार भी सरकारी निर्देशों के अनुसार मनाएं। भाईचारे से बड़ी समाज में कोई बात नहीं है, सर्वसमाज के लोग एक साथ मिलकर रहें और एक-दूसरे का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed