{"_id":"63d01d71a7b4c86b4356e099","slug":"police-have-attached-property-worth-lakhs-of-gangster-varun-luhari-in-baghpat-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर वरुण लुहारी की लाखों की संपत्ति कुर्क, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर वरुण लुहारी की लाखों की संपत्ति कुर्क, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
Wed, 25 Jan 2023 12:16 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:16 AM IST
सार
बागपत में बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने गैंगस्टर वरुण लुहारी की लाखों की संपत्ति को कुर्क किया है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने की संपत्ति कुर्क।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर अधिनियम के तहत गैंगस्टर वरुण लुहारी के नवयुग कॉलोनी स्थित मकान को कुर्क किया। पुलिस ने मुनादी कराकर उसकी 12.98 लाख की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर के तहत मंगलवार को बदमाश वरुण लुहारी निवासी नवयुग कॉलोनी बड़ौत के मकान की कुर्की की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने वरुण की 12.98 लाख की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
बताया गया कि वरुण के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद