{"_id":"6048f7348ebc3e8d1a1539ea","slug":"police-have-arrested-to-a-accused-in-six-lakh-fraud-case-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ठगी करने वाला आरोपी दबोचा, नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ठगी करने वाला आरोपी दबोचा, नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे छह लाख रुपये
Wed, 10 Mar 2021 10:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बड़ौत पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर बंदपुर गांव के एक युवक से ठगी करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि बंदपुर गांव के पवन से बसीर हैदर निवासी सरस्वती लोक कॉलोनी थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ ने एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख 30 हजार रुपये लिए थे। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बसीर को नामजद कराया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: गमगीन माहौल में दरोगा का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे अली हसन निवासी हेवा को एक चाकू के साथ पकड़ा है। साथ ही जान मौहम्मद पठानकोट को भी गिरफ्तार किया गया है। उधर, बिनौली पुलिस ने धारा 363, 366, 328, 376 में वांछित आरोपी शोएब दौज्जा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/