{"_id":"65ad10c63e9910f34e03c75e","slug":"police-failed-to-find-three-missing-minor-sisters-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-6037-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लापता हुई तीन नाबालिग बहनों को तलाशने में नाकाम हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लापता हुई तीन नाबालिग बहनों को तलाशने में नाकाम हुई पुलिस
विज्ञापन
-एसपी ने गठित कर रखी हैं चार टीमें, ग्रामीणों ने जल्द बरामदगी की मांग की
बड़ौत। लुहारी गांव में एक साथ तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। रविवार को ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और किशोरियों की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की।
बता दें कि लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो घर से उसकी तीन नाबालिग बेटी लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर तीनों बहनों की इधर-उधर तलाश की थी, लेकिन फिर भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इस मामले में एसपी अर्पित विजयविर्गीय ने चार टीमें गठित की थी, जो लापता किशोरियों को हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत तलाश कर रही हैं। रविवार को ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और जल्द से जल्द किशोरियों की बरामदगी की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार किशोरियों को ढूंढने में लगी हुई हैं।