फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police failed to catch the accused

आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Tue, 19 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police failed to catch the accused
बागपत। खिंदौड़ा गांव में पांच मई हो हुए खूनी संघर्ष के 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। खिंदौड़ा गांव में रास्ते पर ट्राली खड़ी करने को भोपाल व मनवीर पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले थे। इसमें भोपाल और उसके भाई कालूराम की मौत हो गई थी। भोपाल के बेटे ऋषिपाल ने 15 लोगों को नामजद करते हुए सिंघावली अहीर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी भी पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसओ शिवप्रकाश का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान के पति को मिल रही धमकी
अमीनगर सराय। बिचपड़ी गांव की मलिा प्रधान के पति संजय पुत्र रतन सिंह ने थाने पर दिए शिकायती पत्र में बताया की वह 15 मई को गांव के प्राइमरी विद्यालय में ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ लॉकडाउन के पालन व विकास कार्यों के बारे में चर्चा कर रहे थे। गांव के कुछ लोग स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके अलावा मंगलवार सुबह जब वह अपने खेतों पर जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों उन्हें 20 दिन में जान से मारने की धमकी दी। एसओ शिवप्रकाश चौहान का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वांछित गिरफ्तार
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने सैड़भर गांव में सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने व वांछित चल रहे यूसुफ पुत्र शकूर, शौकिन पुत्र यूसुफ, शहजाद पुत्र यूसुफ, सुहेब पुत्र यूसुफ, अफजाल पुत्र गफ्फार, फुरकान पुत्र यहुदा, शाकिर पुत्र यामीन, तालीम पुत्र अलीमुद्दीन व अनीस पुत्र यहुदा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रमाला पुलिस ने अक्षय पुत्र सतेंद्र निवासी किरठल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed