फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police do the practice to stop Rebellion

पुलिस ने किया बलवा रोकने का अभ्यास

Sat, 24 Feb 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Feb 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police do the practice to stop Rebellion
बागपत पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को मॉक िड्रल का अभ्यास करवाते पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुना खादर में बवाल रोकने में नाकाम रही पुलिस ने शुक्रवार को बलवा रोकने का अभ्यास किया। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए आयोजित ड्रिल में एसपी जयप्रकाश की मौजूदगी में अफसरों और सिपाहियों ने बलवा रोकने और  भीड़ पर नियंत्रण पाने के तौर-तरीके सीखे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यमुना खादर में बवाल हो गया था। मौके पर सीओ बागपत के अलावा कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार भी थे, लेकिन पुलिस नियंत्रण पाने में चूक गई थी। शुक्रवार को एसपी जयप्रकाश की अगुवाई में एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाहियों ने बलवा ड्रिल में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बलवा ड्रिल में टियर गैस गन, एंटी राइट गन, पंप एक्शन गन समेत अन्य अभ्यास कराए गए हैं। यमुना खादर प्रकरण से इस ड्रिल का कोई ताल्लुक नहीं है। यह पुलिस की नियमित ड्रिल है। पुलिसकर्मियों को विशेष परिस्थितियों के लिए तैयार रहने का अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो से कराई जा रही पहचान
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि खादर प्रकरण के आरोपियों की पहचान वीडियो और फोटो से कराई जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुआ बवाल ः विधायक 
बड़ौत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने जनपद बागपत के निवाड़ा में बृहस्पतिवार को हुए उपद्रव और भीषण हिंसा की  निंदा कर दुख: व्यक्त किया। इस तरह की घटनाओं पर शीघ्र लगाम लगाने की आवश्यकता है।

उन्होंने जारी बयान में बताया कि निवाड़ा गांव में पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमीन के कब्जे के विवाद को लेकर हिंसा   का रूप लिया है। इस दौरान यमुना नदी में रेत खनन का कार्य कर रहे ठेकेदारों और ग्रामीणों में जमकर गोलियां चलीं। इसमें दर्जनों लोगों के घायल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा वर्तमान सरकार की लापरवाही के कारण ही निवाड़ा गौरीपुर खादर में हिंसा की यह निंदनीय घटना हुई है। जब सरकार ने रेत खनन का ठेका छोड़ा हुआ है तो उनकी जिम्मेदारी भी बनती है कि खनन का कार्य प्रशासन की देखरेख में ही हो। परंतु पुलिस प्रशासन और सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।


खनन माफिया बेफिक्र होकर यमुना नदी का सीना चीर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने काठा गांव हादसें से भी सबक नहीं लिया।  साथ ही उन्होंने सरकार से खनन का कार्य प्रशासन की मौजूदगी में करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed