{"_id":"6259aaf5eab41847e7590562","slug":"police-cracks-down-on-bike-stunters-baghpat-news-mrt5846712135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर स्टंट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर स्टंट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा
विज्ञापन
चलो बाइक पर तीनो युवक बैठो ओर इधर देखो मोबाइल की तरफ: बागपत कोतवाली में बाइक पर तीन युवकों को बैठाक
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 40 बाइकों सवार के काटे चालान, सीज भी की, 63 युवकों को चेतावनी देकर परिजनों संग भेजा
- छात्राओं को बाइक सवारों के टक्कर मारने के बाद एसपी ने लिया संज्ञान तो कार्रवाई शुरू की गई
- पुलिस ने स्कूलों में पिंक बॉक्स भी लगाए, अपनी शिकायत लिखकर बॉक्स में डाल सकती है छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्टंट करने वाले और तीन-तीन सवार होकर बाइक दौड़ाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को नगर के सभी मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर 40 से ज्यादा बाइकों के चालान और सीज करने की कार्रवाई की। बाइकों के साथ पकड़े गए 63 युवकों को कोतवाली में लाकर चेतावनी देकर परिजनों के साथ भेजा गया।
बागपत में तीन दिन पहले छात्राओं को स्टंट करते हुए युवकों ने बाइक से टक्कर मारी थी। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने अभियान चलाकर शिकंजा कसने के आदेश बागपत कोतवाली पुलिस को दिए थे। शुक्रवार को सीओ बागपत अनुज मिश्रा ने पुलिस को साथ लेकर बागपत के सभी मार्गों पर अभियान शुरू कराया। इसमें बाइक को तेज दौड़ाने वाले, स्टंट करने वाले, एक बाइक पर तीन बैठकर जाने वालों को पकड़ा गया। इन सभी को कोतवाली लाया गया। इसके बाद सभी को चेतावनी देकर परिजनों के साथ भेजा गया। बाइकों के चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्कूलों में पिंक बॉक्स लगाए
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को छह स्कूलों में पिंक बॉक्स लगाए। इन पिंक बॉक्स में छात्राएं अपनी कोई भी शिकायत कागज पर लिखकर डाल सकती है। इन बॉक्स को पुलिस हर सप्ताह देखेगी और उसमें मिलने वाली शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वे छात्राएं भी अपनी शिकायत कर सकती है, जो थाने में जाकर शिकायत नहीं करना चाहती।