फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police could not find the baby, fear of murder

बेबी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, हत्या की आशंका

Sun, 04 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police could not find the baby, fear of murder
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव में शहीद की पत्नी को लापता हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। उधर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। रविवार को भी कोतवाली पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बिजरौल के ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए गांव के दूसरे वर्ग के कुछ लोगों पर शहीद की 45 वर्षीय पत्नी बेबी का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में बेबी के भाई अरविंद ने कोतवाली में दूसरे वर्ग के तीन-चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर भी दर्ज थी। पुलिस ने दबिश देकर आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ड्रोन की मदद और गोताखोरों को बुलाकर तालाब की तलाशी कराई गई थी। शनिवार को डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को कोतवाली पुलिस ने बिजरौल, बामनौली, रंछाड, सिरसली, बड़ौत सहित अन्य जगहों पर दबिश दी और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बेबी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed