फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught illegal liquor worth Rs 40 lakh on second day too

पुलिस ने दूसरे दिन भी पकड़ी 40 लाख रुपये की अवैध शराब

Thu, 26 Dec 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police caught illegal liquor worth Rs 40 lakh on second day too
बागपत। जिले में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाए चलाए गए अभियान में खेकड़ा कोतवाली और बालैनी पुलिस ने 565 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनकी कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसौदिया ने बताया सीओ (खेकड़ा) दिलीप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा मंगलवार की रात्रि में सैदपुर नहर पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की कि एक टाटा कैंटर में अवैध शराब लादकर तस्करी के लिए लाई जा रही है। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मार्ग पर दौड़ रहे टाटा कैंटर को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कैंटर लेकर चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कैंटर को चालक समेत पकड़ लिया और कोतवाली लाया गया। कोतवाली में तलाशी लेने के बाद कैंटर से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 215 पेटी बरामद की। पूछताछ में शराब तस्कर ने अपना नाम अरविंद पुत्र हरिशंकर निवासी आदर्श नगर गंज हिरोटोला थाना टाऊन जनपद छपरा बिहार, मिथलेश महतो पुत्र जग लाल निवासी ग्राम गाईडी थाना मुफसिल जनपद दहपा बिहार बताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब माफिया टाटा कैंटर मे 190 ग्लूकोज की पेटियों के नीचे छिपाकर हरियाणा मार्का अवैध शराब की 215 पेटिया लादकर बिहार जा रहे थे। इसके अलावा बालैनी पुलिस ने हिंडन नदी पुल से चेकिंग के दौरान सचिन पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम ताजपुर थाना मुरथल जनपद सोनीपत हरियाणा को हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की 350 पेटियों से लदे एक फर्जी नंबर प्लेट लगे कैंटर के साथ पकड़ लिया। तीनों तस्करों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर अवैध शराब तस्करी की धारा में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed