{"_id":"60ccdd3a8ebc3e3423068c77","slug":"police-caught-a-crook-rewarded-with-25-thousand-kahkra-news-mrt543335159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस की साथ शुक्रवार की शाम बड़ागांव रोड पर चेकिंग के दौरान जिले की टॉप टेन सूची के 25 हजार के इनामी बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ बड़ागांव चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खेकड़ा की ओर से आए बाइक सवार बदमाश ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश थाना छपरौली के गांव लूंब निवासी कल्लू है। वह जनपद का 25 हजार का इनामी बदमाश है। लूट के मामले में छपरौली थाने से वांछित चल रहा था। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।