{"_id":"61c0c1296ff51d643d6dd629","slug":"police-caught-31-smugglers-with-402-cattle-in-a-month-baghpat-news-mrt569898660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक महीने में 402 मवेशियों के साथ 31 तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एक महीने में 402 मवेशियों के साथ 31 तस्कर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरियाणा से पशुओं को पुराने कस्बे में लाकर अवैध पशु पैंठ लगाते थे तस्कर
- निवाड़ा में बॉर्डर के साथ ही ईपीई व पक्का घाट से तस्करी रोकने को लगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जहां एक महीने में 402 पशुओं के साथ 31 तस्करों को पकड़ा है। वहीं निवाड़ा में हरियाणा बॉर्डर, ईपीई व यमुना पक्का घाट पर तस्करी रोकने को पुलिस लगा दी गई है।
कोतवाली पुलिस ने पुराने कस्बे में लगने वाली अवैध पशु पैंठ को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बंद कराने के साथ ही हरियाणा के बॉर्डर पर निवाड़ा में सख्ती शुरू कर दी थी। इससे पशुओं की तस्करी करने वाले काफी लोग पकड़े गए और इस कारण ही पुलिस ने एक महीने में 402 पशुओं के साथ 31 तस्करों को अभी तक पकड़ लिया है। पुलिस की निवाड़ा में सख्ती के बाद तस्करों ने यमुना पक्का घाट व ईपीई से तस्करी शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि इन दोनों जगह भी पुलिस लगा दी गई है, जिससे तस्करी पूरी तरह से बंद हो गई है। इसके साथ ही तस्करों पर लगातार कार्रवाई होने से पशु पैंठ पर पूरी तरह से रोक लग गई है।